विधानसभा समितियों की संयुक्त बैठक आज, कई वरिष्ठ नेता रहेंगे शामिल

मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए गठित विभिन्न समितियों की संयुक्त बैठक आज आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 3 बजे मानसरोवर सभागार में होगी, जिसमें प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति तय है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्य भी इसमें भाग लेंगे।

चार प्रमुख वित्तीय समितियां होंगी शामिल
इस बैठक में चार अहम वित्तीय समितियों को भी शामिल किया गया है। इनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति, प्राक्कलन समिति और स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति का प्रतिनिधित्व रहेगा।

अन्य 15 समितियों के सदस्य भी करेंगे सहभागिता

इसके अलावा कई अन्य समितियों के सदस्य भी बैठक में भाग लेने वाले हैं। इनमें कार्यमंत्रणा समिति, गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प समिति, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, शासकीय आश्वासन समिति, विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, सदस्य सुविधा समिति, पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, पटल पत्र परीक्षण समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति, आचरण समिति, कृषि विकास समिति और शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति शामिल हैं।

इस संयुक्त बैठक के जरिए विभिन्न समितियों के कामकाज और समन्वय को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us