मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान का किया शुभारंभ

जबलपुर में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव-बस्ती चलो” अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की विचारधारा और विपक्ष पर तीखे बयान दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्र भावना को केंद्र में रखकर आगे बढ़ती है, जबकि कांग्रेस पर उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के मुताबिक कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजों के समय हुई थी और उसकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं रही है उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं के निजी स्वार्थों का खामियाजा देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जल्द ही कानून लाने की तैयारी कर रही है।

नारी शक्ति को जोड़ने की तैयारी

भोपाल, महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भाजपा एक व्यापक अभियान चलाने की योजना बना रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर बड़ी महिला सभाएं होंगी, जबकि विधानसभा स्तर पर भी अलग-अलग आयोजन प्रस्तावित हैं इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान की समयसीमा और स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा।

संवाद कार्यक्रम भी आयोजित

इसके अलावा, समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए “सम्मान एवं संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा जा सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us