गुजरात चुनाव के परिणाम को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों संबोधित करते हुए गुजरात की जीत को महाविजय और अभूतपूर्व कहां,साथ ही उन्होंने कहा कि यह जीत गुजरात के विकास मॉडल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी जन-जन के मन में बसे हैं, उन में जनता को असीम और अगाध विश्वास है। जनता उनको कल्पवृक्ष मानती है।विकास का जो मॉडल गुजरात के विकास के रूप में उन्होंने दिया है, उसे न केवल देश बल्कि दुनिया के कई राज्य अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया, राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं पर जल्द ही उन्हे कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी पड़ सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us