इंदौर के आरएपीटीसी मैदान में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार,मुख्यमंत्री हुए शामिल

भोपाल। युवा दिवस के उपलक्ष्य में आज पूरे प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर सामुहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इंदौर के आरएपीटीसी मैदान में भी सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के 20 विद्यालय के लगभग 5 हजार छात्र / छात्राएँ, जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक योग संस्थानों के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी गण शामिल हुए। एकत्रित जन समुदाय को स्कूल शिक्षा विभाग के योग प्रशिक्षक, विभिन्न योग संस्थानों के योग साधकों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। इस मौके मुख्यमंत्री चौहान ने सभी से नियमित योग करने की बात कही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us