जल्द शुरू होगा 300 करोड़ रूपए से राम वन गमन पथ का निर्माण कार्य, पहले चरण में मूलभूत सुविधाएं की जाएंगी विकसित

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही राम वन गमन पथ का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस पथ का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में इस रूट पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार द्वारा राम वन गमन पथ के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। 300 करोड़ रूपए की लागत से शुरू होने वाले निर्माण कार्य में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि मध्य प्रदेश सरकार देगी। यह काम पूरा शुरू करने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पंचायत और ग्रामिण विकास विभाग समेत कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही सरकार राम वन गमन पथ न्यास का भी गठन करेगी जो पूरे निर्माण कार्य पर नजर रखेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us