CM शिवराज ने सामाजिक न्याय परिषद के पदाधिकारियों के साथ किया पौधा-रोपण

सीएम शिवराज ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में सामाजिक न्याय परिषद के पदाधिकारियों के साथ बीजा और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। सीएम शिवराज ने सामाजिक न्याय परिषद के पदाधिकारियों श्री आमिर, फैज और सुश्री पूजा प्रजापति से संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। संस्था, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था पॉलिथीन के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी करती है। सुश्री पूजा प्रजापति एक कुशल चित्रकार भी हैं। पूजा ने सीएम शिवराज का एक रंगीन पोट्रेट उन्हें भेंट किया।

पौधों का महत्व

सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है।

बीजा का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी लकड़ी फर्नीचर बनाने के काम आती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us