मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश के3 अलग अलग जिलों का दौरा कर जन समस्या का निराकरण कर रहे हैं। साथ ही गड़बड़ी करने वालें अधिकारियों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसके अलावा अपने -अपने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर जिले के छीपानेर में राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के वितरित होने वाले अनाज की गुणवत्ता देखी और रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us