बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आरोपः कांग्रेस ने गांधी जी के विचारों को बेचकर 55 वर्ष देश में राज किया

भोपाल। तिरंगा बेचने के कांग्रेस के आरोपों पर अब बीजेपी नेता जमकर पलटवार कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि हम तिरंगा बेच नहीं रहे बल्कि उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस की शुरू से संस्कृति रही है लोगों को फ्री का लालच देकर राज करने की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान पीएम मोदी ने किया है इसलिए हमारा भाव है कि हर घर तिरंगा फहरे। हमारा भाव तिरंगे के माध्यम से कोई राजनीति करना नहीं है, हमने तो लोगों के लिए तिरंगे की उपलब्धत कराने के लिए स्थान तय किया है। हमेशा से फ्री का लालच देकर लोगों को गुमराह करने की संस्कृति रही है कांग्रेस की। हम तो कह रहे हैं कि कांग्रेस को पीएम का आवाहन मानते हुए सकारात्मक तरीके से तिरंगा लोगों को उपलब्ध करवाना चाहिए।

विकृत मानसिकता का दल है कांग्रेसः वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक विकृत मानसिकता का दल है। ये लोग गांधी जी के विचारों को बेचकर 55 वर्ष तक देश में राज करते रहे। गांधी जी के विचारों को ही कांग्रेसियों ने धो डाला, जबकि पीएम मोदी ने तो गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us