अमित शाह 24 फरवरी को आएंगे मप्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 फरवरी को सतना आ रहे हैं। वह शबरी जयंती पर यहां आयोजित कोल समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह के इस दौरे को भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि विंध्य क्षेत्र के समीकरण साधने के लिए सम्मेलन में शाह को आमंत्रित किया गया है। इसका लाभ आदिवासी वोट के रूप में पार्टी को मिलेगा। बता दें कि राज्य सरकार पिछले वर्षों में भी अनूपपुर जिले में शबरी महाकुंभ का आयोजन करती रही है।

कोल समाज के सम्मेलन के मद्देनजर सरकार ने 23 व 24 फरवरी को सतना जिले में निकाली जाने वाली विकास यात्राएं स्थगित कर दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की और मैदानी अधिकारियों से सम्मेलन की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने सम्मेलन में कोल समाज के अधिक से अधिक लोगों को बुलाने के निर्देश दिए हैं। शबरी की जयंती पर होने वाले इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

कोल समाज के प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन को लेकर 20 फरवरी को वे समाज के प्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। सतना में आयोजित इस संवाद में मुख्यमंत्री भोपाल से जुड़ेंगे। इसमें समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us