UJJAIN : मांझे ने काटी 20 वर्षीय नेहा अंजना के जीवन की डोर

आज मकर संक्रान्ति के अवसर पर एक बहुत दुखत घटना घट गयी। उज्जैन के थाना माधवनगर में स्कूटी सवार 20 साल की नेहा अंजना की मांझे से गला कटने से मौके पर ही मौत हो गयी। छात्रा स्कुटी से घर के लिए जा रही थी। तभी अचानक सामने से मंझा आकर उसके गले में फस गया। उसके गले का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा कट चुका था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना पर शोक जताते हुए सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दे दिए हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि उज्जैन के थाना माधवनगर में 20 वर्षीय बेटी नेहा के गर्दन पर पतंग का मांझा जाने से हुए हादसे के निधन समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जो भी खतरनाक मांझे बाजार में बिक रहे हैं। उनकी जांच की जाए, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us