क्या है Pakistan में गिरने वाली Indian मिसाइल का सच, रक्षामंत्री ने बताई सच्चाई

बीते दिनों भारत की एक मिसाइल गलती से पाकिस्तान के पंजाब में मियां चन्नू इलाके में जा गिरी थी। इस घटना में कोई जन-धन की हानि नहीं हुई थी।अब इसे घटना को लेकर आज मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा के सदन में अपना बयान देकर पाक में गिरने वाली मिसाइल के बारे में सच्‍चाई बताई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 9 मार्च 2022 को हुई एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं। यह निरीक्षण के दौरान एक आकस्मिक मिसाइल रिलीज से संबंधित है। मिसाइल यूनिट के नियमित रखरखाव और निरीक्षण के दौरान, शाम लगभग 7 बजे, गलती से एक मिसाइल छूट गई जो कि पाकिस्तान के एक क्षेत्र में जाकर गिरी। घटना खेदजनक है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। मैं सदन को सूचित करना चाहता हूं कि सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के लिए आधिकारिक आदेश दिया गया है। इस जांच से दुर्घटना के सही कारण का पता चलेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us