दमोह के स्कूल में दो महिला टीचर्स जो खरे थी वह खान हो गई, इसकी जांच हो- वीडी शर्मा

मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दमोह के अंदर जिस प्रकार से कुछ चीजें उभर कर आई और दमोह के अंदर गंगा जमुना स्कूल के अंदर हिजाब को लेकर जो घटनाक्रम हुआ हमारी बेटियों को मासूम बच्चों को जिस प्रकार से दबाव डालकर प्रेरित किया गया उस पर प्रशासन शासन ने कार्यवाही की है उसकी मान्यता भी रद्द हुई है।

आज मैंने देखा दो महिला टीचर्स जो खरे थी वह खान हो गई,यह जो प्लानिंग के तहत इस प्रकार के प्रबंधनों के द्वारा। ये मात्र लव जिहाद नहीं जिहादी साम्राज्य खड़ा करने का काम जो दमोह के समूह के द्वारा हुआ है। मैंने मांग की है जिसके अंदर इदरीश खान,जलील खान, मुस्ताक खान इन तीन लोगों का टेरर फंडिंग से क्या संबंध है इसकी जांच होनी चाहिए। इन्होंने जो जिहादी साम्राज्य खड़ा किया है हजारों एकड़ जमीन इनके पास कहां से आई,इतना बड़ा संस्थान इन्होंने दमोह के अंदर जिहादी साम्राज्य खड़ा करने का अवसर कैसे मिला।

हमारी उन बहनों को लव जिहाद में फंसा कर स्कूल प्रबंधन द्वारा धर्मातरित किया गया। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही मात्र नहीं धर्मांतरण की कार्यवाही भी होनी चाहिए इनके खिलाफ लव जिहादी इसके पीछे जो इनकी मानसिकता उसके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।

-इनका जो जिहादी साम्राज्य खड़ा हुआ है उस जिहादी साम्राज्य की जांच होनी चाहिए। मैं बड़ी गंभीरता के साथ कह रहा हूं टेरर फंडिंग के साथ यह लोग जुड़े हैं,इन लोगों के कनेक्शन कहीं ना कहीं जुड़े हुए हैं। अभी जबलपुर हाई कोर्ट के अंदर एनआईए के द्वारा वकील पकड़े गए हैं उनका भी संबंध किसी ना किसी रूप से है।कटनी का भी एक अल्पसंख्यक महोदय वह भी उनके साथ कनेक्ट हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us