CM Yogi के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हुआ हैक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने हैक कर लिया था। बता दें, पिछली रात को हैकर्स ने सीएम योगी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया और एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को भी टैग किया है। हैंडल के प्रोफाइल फोटो और बायो को भी बदल दिया। हैकर ने बायो में सीएम योगी के दफ्तर की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया।

इसके बाद यूपी गवर्नमेंट के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि -सूचित किया जाता है कि मा. मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @CMOfficeUP को दिनांक 09 अप्रैल, रात्रि 12:30 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा हैक करने का प्रयास किया गया था, इनके द्वारा कुछ ट्वीट पोस्ट किए थे जिसको तुरंत रिकवर कर लिया गया था।

बता दें, साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा प्रकरण की जांच के बाद जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us