निगम मंडल में हुई इन नेताओं की नियुक्ति, बीडीए अध्यक्ष की भी जल्द हो सकती है नियुक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जमावट शुरू कर दी है। शासन ने गुरुवार को निगम-मंडलों में नियुक्ति शुरू कर दी है। गुरुवार को शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम, मप्र माली कला बोर्ड और राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जोबट विधानसभा सीट से 2013 से 2018 तक भाजपा के टिकट पर विधायक रहे माधव सिंह डाबर को मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री डाबर सन 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया से पराजित हो गए थे और पुनर्वास की कोशिश में लगे थे। वहीं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के करीबी रामदयाल प्रजापति को मप्र माटीकला बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त किया है। रामदयाल प्रजापति पूर्व में भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। इनके अलावा राज्य शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर सत्येन्द्र भूषण सिंह की नियुक्ति की है। सत्येन्द्र भूषण बीजेपी प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे चुके हैं। साथ ही राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का उपाध्यक्ष निवाड़ी जिले के नंदराम कुशवाहा को बनाया गया है। कुशवाहा ने वर्ष 2013 का विधानसभा चुनाव पृथ्वीपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था। वर्ष 2018 के चुनाव में कुशवाहा 30 हजार से अधिक वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे। हालांकि वर्ष 2021 में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। आगे भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सहित शेष निगम मंडलों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जा सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us