राजधानी को सूकर मुक्त बनाने के लिये नगर निगम ने छेड़ा अभियान

भोपाल। राजधानी भोपाल को स्वच्छता में नंबर 1 लाने के लिए नगर निगम द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम ने शहर को सूकर मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि शहर को सूकर मुक्त बनाने के लिए हाल ही में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नगर निगम आयुक्त के.व्ही. एस. चौधरी को पत्र लिखा था। जिसमे उन्होंने शहर को सूकर मुक्त बनाने की बात लिखी थी। उनकी इस पहल को निगम ने गंभीरता से लेते हुए शहर भर में सूकर की धरपकड़ शुरू कर दी है। आज शहर के अलग अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सूकर को पकड़ा गया है। पकड़े गए सूकर को शहर के बाहर छोड़ा गया है। जहाँ सूकर पालक अपने सूकर का पालन कर सकते हैं। शहर में सूकर होने की वजह से गंदगी के साथ बीमारी का भी खतरा रहता है। किशन सूर्यवंशी की इस पहल की शहरवासियों ने भी प्रशंसा की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us