भोपालियों के बारे में The Kashmir Files फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कह दी आपत्तिजनक बात

हाल में अपनी फिल्म The Kashmir Files से सुर्खियाँ बटोरने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने विवादित बयान दिया है। अग्निहोत्री आज मध्यप्रदेश के की राजधानी भोपाल में हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने किसी सवाल का जवाब देते हुए टिप्पणी की कि, “भोपाल नवाबों का शहर है और भोपाली का मतलब ‘होमोसेक्शुयल’ माना जाता है।” इस बयान के बाद प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने अग्निहोत्री की आलोचना करना प्रारंभ कर दिया है। अब देखना होगा कि यह मामला कितना तूल पकड़ता है।

गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म The Kashmir Files ने कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित यह फिल्म लगातार सफलता का परचम लहरा रही है। गुरुवार, 25 मार्च तक इस फिल्म ने रु. 207.33 करोड़ की कमाई कर ली है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us