जनता खुले मन से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही ,CM शिवराज

इंदौर,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में सहभागिता कर कहा जनता खुले मन से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। आज इंदौर की जनता ने जन आशीर्वाद यात्रा पर जो प्रेम और स्नेह की वर्षा की है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।समाज के हर वर्ग ने जिस उत्साह और प्रसन्नता के साथ हमें आशीर्वाद दिया, उससे अभिभूत हूँ।सीएम ने कहा बौखलाए कांग्रेसी अंदर से जल रहे हैं। जनता का आशीर्वाद लेने के लिए हमने आशीर्वाद यात्रा निकाली। वहीं भाजपा को मिल रहे समर्थन से घबराकर कांग्रेसी आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं,कांग्रेस ने हमारी योजनाएं बंद कीं, सनातन का अपमान किया; मध्यप्रदेश इसे सहन नहीं करेगा। उन पर आक्रोश का प्रकटीकरण होगा और हम पर आशीर्वाद बरसेगा।जनता खुले मन से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है।सीएम शिवराज ने पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि आचार्य शंकर की ज्ञानभूमि ओंकारेश्वर में 21 सितंबर को आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण एवं अद्वैत लोक का शिलान्यास किया जाएगा इसलिए कल का दिन ऐतिहासिक है। श्री शंकर भगवत्पाद की ज्ञानभूमि ओंकारेश्वर में हम एकात्म धाम बनाने जा रहे हैं।आचार्य शंकर ने भारत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का कार्य किया।मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में पूरी दुनिया को अद्वैत वेदांत ही बचाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us