कृषि अवसंरचना निधि के उपयोग में एमपी अव्वल, जल्द मिलेगा 12 हजार करोड रुपए का फंड

भोपाल। इंदौर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कृषि अवसंरचना निधि कार्यशाला को एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिल्ली से वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कृषि अवसंरचना निधि के उपयोग में एमपी देश में अव्वल पायदान पर है। इस योजना के तहत किसानों को अधोसंरचना ‍विकास के लिये अनुदान युक्त लोन प्रदान किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह योजना एमपी मे कृषि अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल के कारण खेती के लिए आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। देश में कृषि अधोसंरचना में सुधार के क्रम को प्रोत्साहन एवं वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) स्कीम का संचालन किया जा रहा है। इस उद्देश्य के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा अधोसंरचना के लिए एक लाख करोड़ रुपए के एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड की घोषणा की गई है, जिसमें से एमपी को 7 हजार 440 करोड़ रुपए से 12 हजार करोड़ रुपए तक की वित्तीय सुविधा का आवंटन किया जायेगा। यह वित्तीय सहायता कोल्ड स्टोर एवं कोल्ड चैन वेयर हाउस, साइलो, पैक हाउस, विश्लेषण, जॉच इकाई, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट, लॉजिस्टिक्स सुविधा, ई-मार्केटिंग, राईपनिंग चेंबर, जैव उत्प्रेरक उत्पादन इकाई के निर्माण, स्मार्ट एवं प्रिसीसन फार्मिंग इत्यादि के लिए प्रदान की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us