MP : मां नर्मदा की जयंती पर होशंगाबाद कहलाएगा ‘नर्मदापुरम’, बाबई होगा ‘माखन नगर’

मध्य प्रदेश सरकार ने कल बड़ा फैसला किया है इसमें दो बड़ी जगहों के नाम बदले जाएंगे। बता दें, मध्यप्रदेश सरकार ने होशंगाबाद और बाबई शहर का नाम बदल दिया है। नर्मदा जंयती के दिन से होशंगाबाद शहर को नर्मदापुरम और बाबई को माखन नगर के नाम से जाना जाएगा।

CM शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने ट्वीट में लिखा- पवित्र नर्मदातट पर बसे होशंगाबाद शहर को अब मध्यप्रदेश की प्राणदायिनी मैया नर्मदा की जयंती के शुभ दिन से ‘नर्मदापुरम’ कहा जायेगा। पूर्व में ही संभाग का नाम नर्मदापुरम किया जा चुका है।

उन्होनें आगे लिखा कि – होशंगाबाद में स्थित बाबई महान कवि, लेखक और पत्रकार आदरणीय माखनलाल चतुर्वेदी जी की जन्मस्थली है। मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक! मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक… जैसी पंक्तियों के रचयिता के गृह नगर बाबई को हम अब माखन नगर के नाम से जानेंगे।

केन्द्र सरकार का धन्यावाद करते हुए CM बोले होशंगाबाद को ‘नर्मदापुरम’ और बाबई को ‘माखन नगर’ करने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us