एमपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द मिलेगा कैशलैस हेल्थ बीमा, स्वास्थ और वित्त विभाग के बीच चल रहा प्रीमियम पर मंथन

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही कैशलैस हेल्थ बीमा योजना से कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश में कैशलैस बीमा योजना लाने की शिवराज सरकार तैयारी कर रही है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को कैशलैस इलाज का लाभ देने के लिए वित्त एवं स्वास्थ विभाग के बीच विचार मंथन जारी है।

बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार अपने 7 लाख सरकारी कर्मचारी और पैंशनर्स समेत कुल 12 लाख लोगों को कैशलेस बीमा योजना का लाभ देने की तैयारी कर रही है। अभी इस बारे में विचार मंथन चल रहा है कि बीमा की राशी का प्रीमियम कितना काटा जाएगा और कितने रूपए तक का इलाज इसमें कवर होगा। जल्द ही इसका पूरा ड्राफ्ट तैयार कर सीनियर सेक्रेटरी की कमेटी के पास भेजा जाएगा और वहां से सहमति मिलने के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। इस बात पर भी विचार चल रहा है कि कर्मचारी करीब 20 हजार रूपए तक का इलाज घर पर करवा सकेंगे और आगे के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us