MP: आदिवासियों को नक्सली बनाएंगे कांग्रेस नेता राजा पटेरिया, Video हुआ वायरल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने फिर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता आदिवासियों को नक्सलाइड बनाने पर तुले हैं।पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का वीडियो वायरल हो रहा है। आदिवासियों की समस्याओं को लेकर उन्होंने अफसरों को धमकाते हुए कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो इन आदिवासियों को नक्सली बना देंगे।

बता दें, पूर्व मंत्री राज पटेरिया कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान के तहत दमोह के रेपुरा गांव पहुंचे थे। वो घर-घर जाकर आदिवासियों से मिल रहे थे, तभी पूर्व मंत्री से आदिवासियों ने वन विभाग की शिकायत की. आदिवासियों ने बताया कि वन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर वन भूमि पर खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया है. साथ ही विरोध करने पर उनकी महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई।इसी गुस्से का परिणाम उनका ये वायरल वीडियो है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us