डिंडौरी और शाजापुर में चला ‘मामा का बुलडोजर’

22 वर्षीय युवती के अपहरण के आरोपित का मकान प्रशासन द्वारा जेसीबी से ढहा दिया गया। संबंधित आरोपित युवक की गिरफ्तारी के साथ युवती को परिजनों के सुपुर्द करने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन द्वारा जिला बंद का आह्वान आज शुक्रवार को किया गया था। सुबह से ही जिले भर के सभी मुख्य बाजार बंद है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार की सुबह शाहपुर स्थित आरोपित की मकान को ढहया गया है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने बताया कि प्रशासन द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, गुलाना के पम्पापुर निवासी हड़मत पिता यासीन कंजर के विरुद्ध 31 तथा लखन पिता हडमत के विरूद्ध 20 एवं मिथुन पिता हडमत के विरुद्ध 31 प्रकरण विभिन्न थानों में गंभीर अपराध में पंजीबद्ध हैं। इनके द्वारा ग्राम पम्पापुर में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया था।

https://twitter.com/collectorshajap/status/1512086044614701068?s=20

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us