कमलनाथ चुनाव में हार के डर से अधिकारियों को डरा रहे: सीएम शिवराज

भोपाल। सिरोंज में आयोजित जनसभा के बाद सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है। सीएम शिवराज ने कहा कमलनाथ जब सीएम थे तब अधिकारियों को धमकाते थे और आज भी धमका रहे। कमलनाथ हार के डर से बौखला गए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की नगरीय निकाय चुनाव में हार का ठीकरा कमलनाथ अधिकारियों पर फोडना चाह रहे हैं। कमलनाथ यह क्यों नहीं समझते कि जब वह सीएम थे तब उन्होंने गरीबों के हित की कई योजनाएं बंद कर दी थी। संबल योजना, गरीबों को मकान से वंचित और माताओं को बच्चों के जन्म के समय मिलने वाली 16 हजार रूपए की मदद भी बंद कर दी थी। अब जनता नाराज है और कांग्रेस हार रही है तो कमलनाथ हार का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रहे हैं। हमारा प्रशासन निष्पक्षत के साथ काम कर रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us