Indore अग्निकांड : एक तरफा प्यार ने ली 7 लोगों की जान, पकड़ा गया आरोपी

इंदौर में शनिवार को हुए अग्निकांड के कारणों का खुलासा हुआ है। पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से नहीं हुई बल्कि एक व्यक्ति ने आग लगाई है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने इमारत में खड़ी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसमें एक महिला समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में आग लगाने की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। आरोपी ने बताया कि वह बिल्डिंग में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. प्रेम-प्रसंग में चल रहे विवाद में उसने प्रेमिका की स्कूटी में आग लगाई थी।

हादसे के बाद विजय नगर पुलिस ने सबसे पहले इस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को रात करीब पौने तीन बजे एक सफेद शर्ट पहना हुआ एक युवक घटनास्थल वाली मंजिला इमारत के पास खड़ा दिखाई दिया। आरोपी शुभम दीक्षित उर्फ संजय (27) को लोहामंडी क्षेत्र से शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गिरफ्तार किया गया था. आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है,और पिछले कुछ समय से इंदौर में एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम कर रहा था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us