चारा मशीन से कटे बच्ची के दोनों हाथ, पीड़ित परिवार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की चर्चा

पन्ना। पन्ना जिले के ग्राम माखनपुर टिकुरिहा निवासी राकेश राजपूत की 11 वर्षीय बेटी आकांक्षा का हाथ चारा मशीन की चपेट में आकर कट गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से फोन पर चर्चा की एवं हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि बच्ची का हाथ कटने का हृदय विदारक समाचार सुनकर मन पीड़ा से भर गया। संकट के इस समय में मैं पीड़ित परिवार के साथ हूँ। उन्होंने बताया कि पन्ना जिला अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है और संपूर्ण उपचार की व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर से चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।   

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us