Indore की एक बिल्डिंग में लगी आग, 7 की मौत, CM शिवराज ने की 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां विजय नगर क्षेत्र में स्वर्णबाग कालोनी की एक बिल्डिंग में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल है। जानकारी के मुताबिक, विजय नगर थाना क्षेत्र की दो मंजिला बिल्डिंग में देर रात तीन बजे भीषण आग लगी थी। सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों के नाम फिरोज, मुनिरा, विशाल प्रजापति, अरशत और सोनाली पवार है, जिनका एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। बिल्डिंग में रहने वाले सभी किराएदार थे। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। एफएसएल और एमपीइबी की टीम मौके पर जांच करने पहुंचे और यहां से पैनल निकाला।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us