Election Result 2022 : पंजाब में दोनों सीटों से हारे चरणजीत सिंह चन्नी, आप का बहुमत जारी

पंजाब के मुख्‍यमंत्री रहे कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्‍नी दोनों ही सीटों पर हार गए हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्‍नी ने 20 सितंबर 2021 को शपथ ली थी। कांग्रेस ने चुनाव में भी चन्‍नी को ही अपना मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाया था। अभी तक के विधानसभा चुनाव के रुझानों में AAP ने लगभग 92 सीटों पर बढ़त हासिल की है।

आप पार्टी के CM उम्मीदवार भगवंत मान के घर के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे। इस दौरान भगवंत मान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि, ”हमें बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता इनकी बातों में नहीं आई। अब इन्हें पूरे पंजाब के लोगों की इज्जत करनी होगी। एकजुट होकर जैसे आप लोगों ने वोट किया है, वैसे ही मिलकर हमें पंजाब की सरकार को चलाना है।”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us