योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल होने लखनऊ पहुचेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शुक्रवार को शपथ लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्रियों सहित गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ साथ कई उद्योगपति, व्यवसायियों, फिल्मी सितारों को आमंत्रित किया गया है।

विवेक अग्निहोत्री से मिलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और भोपाल में रह रहे कश्मीरी पंडितों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us