CM शिवराज ने बताया ‘होलिका दहन’ कैसे करें, होली की दी बधाई

प्रदेश की जनता को होली की बधाई देते हुए CM शिवराज ने कहा कि आज होलिका दहन होगा और यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, बुराई पराजित होती है। सारा प्रदेश इस समय उल्लास से भरा हुआ है। कोविड काल के कारण 2 सालों से हम ढंग से होली नहीं खेल पाए लेकिन आज उत्साह का वातावरण है। कोविड़ पर पूरी तरह नियंत्रण है, किसानों की फसलें पक कर तैयार हैं, रेट भी अच्छे मिल रहे हैं, गरीबों के बिजली के बिल भी कोविड काल के अब मामा ही भरवायेगा। फसल बीमा योजना के पैसे भी मिल गए, कर्मचारी लोगों को एक साथ 11% DA की सौगात मिली है। आनंद के वातावरण में खूब उत्साह के साथ शालीनता से होली मनाएं। होली रंगों का त्योहार है लेकिन भाईचारे प्रेम और सद्भाव का भी त्यौहार है। होली के दिन गिले-शिकवे भूलकर सब एक हो जाते हैं ।

होलिका दहन के लिए गौ-काष्ठ का करें उपयोग

सीएम ने आगे कहा कि सभी प्रदेश के बहनों भाइयों से विशेषकर बेटा-बेटियों से मेरी एक विनम्र अपील है कि इस बार होली मनाएं भी, होली जलाएं भी लेकिन लकड़ी से होली ना जलाएं, गौ-काष्ठ (गोबर) का उपयोग करें। इससे एक तो पर्यावरण बचेगा, पेड़ लगाना चाहिए पेड़ काटने की वस्तु नहीं है वह तो हमें जीवन देते हैं लेकिन होलिका दहन के दिन कई बार हरे-भरे पेड़ काटकर उनको जला दिया जाता है। संकल्प लें कि हम पेड़ नहीं काटेंगे। इससे पर्यावरण के साथ एक फायदा है हमारी गौ माता, बैल, भैंस पशु हैं उनके गोबर को गौशालाओं से खरीदा भी जाए।

गौ-काष्ठ समिति भोपाल में बनी है और उन्होंने अभियान भी चला रखा है। होली भी गौ-काष्ठ से जलाएं और अंतिम संस्कार भी लकड़ी से नहीं गौ-काष्ठ से करें। यह बहुत ही अभिनंदनीय पहल है मैं बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us