CM शिवराज ने खरगोन दंगा पीड़ित शिवम के पिता से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल देर रात इंदौर के अस्पताल में भर्ती खरगोन दंगा पीड़ित शिवम के पिता से फ़ोन पर बात की। इस बातचीत में सीएम ने शिवम के स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। शिवम के पिता ने मुख्यमंत्री को शिवम के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी।

बता दें, शिवम के पिता ने अपनी बेटी की शादी कराने की बात भी मुख्यमंत्री से कही। जिसके बाद सीएम शिवराज ने बेटी के विवाह के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शिवम की मां ने भी मुख्यमंत्री से बेटी के विवाह कराने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा किश्री बेटी की शादी मामा कराएंगे , आप चिंता न करें । भांजी की शादी मैं कराऊँगा, परेशानी में हम आपके साथ हैं। दरअसल, राम नवमी पर खरगोन में हुए दंगों में दंगाइयों द्वारा की गई पत्थरबाजी के कारण शिवम गंभीर रूप से घायल हुआ था, जो अभी इंदौर में एडमिट है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us