सीधी पीड़ित परिवार को CM शिवराज ने अपने निवास बुलाया

मध्य प्रदेश- मुख्यमंत्री शिवराज ने इस मामले में पीढ़ित परिवार को CM निवास पर आमंत्रित किया हैं इस विषय मे CM शिवराज ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी

वहीं सीधी वीडियो मामले में मप्र सरकार ने त्वरित कार्यवाही करके पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया है। अपराधी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला के आवास पर बुलडोजर द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। SDM आर पी त्रिपाठी ने अवैध निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि इनका वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद इनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ हुई। हमने इनके पुराने रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि इनके ख़िलाफ़ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज़ हैं। इनकी ज़मीन की वैधता की जांच पर पता चला कि इनका 1/3 भाग अवैध है। शासन द्वारा इनके अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us