“The Kashmir Files मूवी को टैक्स फ्री करने का CM शिवराज ने किया ऐलान, PM मोदी ने भी की तारीफ

कश्मीरी पंडितों के दर्द पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। बता दें, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा- TheKashmirFiles को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। सीएम ने फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और निर्माता को फिल्म की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने की तारीफ

अभिषेक अग्रवाल ने अपने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करने के साथ बताया कि, पीएम मौसी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ की। अभिषेक अग्रवाल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुशी हुई। ‘द कश्मीर फाइल्स’ बारे में उनकी सराहना और विचार, इस मुलाकात को और भी खास बनाती है। हम कभी भी एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए इतने गर्वित नहीं हुए हैं, धन्यवाद मोदी जी।

फिल्म में हैं कई दिग्गज कलाकार

द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इसके अलावा फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, भाशा सुम्बली जैसे कलाकार भी हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us