BIG BREAKING : नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, PM मोदी का छलका दर्द

स्वर कोकिला, भारत रत्न महान, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

PM मोदी ने जताया शोक

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहा है। लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ” ‘दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

CM शिवराज ने जताया शोक

CM शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा- स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर जी नहीं रहीं। स्वर के महायुग का अंत हो गया। लता दीदी आपके बिना यह देश सूना है, गीत-संगीत सूने हैं, हर घर सूना है, ह्रदय घट सूना है। आपकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता। गीत-संगीत की देवी मानकर आप की पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में प्रणाम।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us