देश में बीते दिन सामने आए 2,897 नए केस, देखें आकड़े

देश में कोरोना की घट-बढ़ लगातार जारी है। एक दिन में कोविड-19 के 2,897 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,10,586 हो गई। वहीं, मरीजों की संख्या घटकर 19,494 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 54 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,157 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,494 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या में 143 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.74 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,66,935 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us