UPELECTION2022 : सपा में शामिल होंगी योगी की मंत्री स्वाति सिंह ! नहीं मिली टिकट

यूपी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि नेताओं का टिकट इस में कट ना जाए इसके लिए दलबदल कर रहे हैं। अब इसी बीच योगी सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह का इस बार के विधानसभा चुनाव में टिकट कट गया है।

राजेश्वर सिंह को मिला टिकट

बता दें, बीजेपी ने लखनऊ की सरोजिनी नगर से स्वाति से को टिकट नहीं दिया है बल्कि एक दिन पहले ही ईडी लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर के पद से वीआरएस लेने वाले राजेश्वर सिंह को टिकट दे दिया है ताज्जुब की बात यह है कि इस सीट से स्वाति से हैं और उनके पति दावेदारी कर रहे थे।

स्वाति समर्थक भी बाजेपी से नाराज

स्वाति सिंह का टिकट कटने के बाद उनका सरकारी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं स्वाति सिंह ने भी बीजेपी से दूरी बना ली है. उनके समर्थक भी बीजेपी से नाराज हैं. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक स्वाति सिंह के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us