Bollywood में Omicron : Hrithik Roshan की एक्स वाइफ Suzanne Khan ओमिक्रॉन संक्रमित, देखिए क्या कहा फिर

देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन भारत में डेढ़ लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे है। इस कोरोना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बीते दिनों एकता कपूर, विशाल ददलानी, महेश बाबू, स्वारा भास्कर कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बॉलीवुड में अब ओमिक्रॉन वैर‍िएंट ने भी दस्तक दे दी है, बता दें, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गई है।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सुजैन खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा- कोविड-19 को 2 साल तक चकमा देने के बाद, 2022 के तीसरे साल में जिद्दी ओमिक्रोन वेरिएंट ने आखिरकार मेरे इम्यून सिस्टम में घुसपैठ कर ली है। मैंने कल रात पॉजिटिव पाई गई हूं। कृपया सुरक्षित रहें और पूरी अच्छे से अपना ख्याल रखें, यह बहुत संक्रामक है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us