MP: Bhopal में मिले आतंकियों की जांच के लिए SIT गठित करेगी सरकार, गृहमंत्री का बयान

भोपाल के ऐशबाग और करोंद इलाके से पकड़े गए चार आतंकियों को लेकर सरकार ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। सभी थानों को सतर्क रहने और संदिग्ध लोगों की पहचान एवं पूछताछ कर जानकारी इकठ्ठी करने को कहा है। गृहमंत्री ने बताया कि सरकाक इसकी विस्तृत जांच के लिए एसआइटी (स्पेशल टास्क फोर्स) गठित कर रही है। आपको बता दें, चार में से तीन आरोपितों ने माना है कि वे बांग्लादेश से हैं।

बता दें, शुक्रवार रात तीन बजे ऐशबाग इलाके में एक मकान पर छापा मारा था। वहां से आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनसे विस्फोट बनाने वाले औजार, एक दर्जन से अधिक लेपटाप सहित बड़ी मात्रा में जिहादी पर्चे एवं संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us