MP : दिग्विजय सिंह नहीं मिलेंगे CM शिवराज से, करेंगे धरना प्रर्दशन

मध्य प्रदेश की सियासत के दो बड़े चेहरे आज आमने-सामने होने वाले थे। लेकिन अब इस सियासत ने एक नया रूख लिया है। बता दें, मुख्यमंत्री की चौथी पारी संभालने शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज मुलाकात करने वाले थे लेकिन अब दिग्विजय से सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कई दिनों से CM शिवराज से मिलने का समय मांग रहे थे। अब ये पुकार शिवराज सिंह चौहान ने सुन ली थी इसलिए 21 जनवरी को सुबह 11: 00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सीएम शिवराज सिंह चौहान आमने सामने होंने वाले थे लेकिन अब मुख्यमंत्री से समय मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह 21 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास के सामने डूब प्रभावित किसानों के साथ धरने पर बैठेंगे।

मुलाकात में होनी थी किसानों की बात

दरअसल, दिग्विजय सिंह चार जिलों में प्रभावित क्षेत्रों के किसान और गांव वालों की समस्या को लेकर सीएम से मुलाकात करना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज को इस मामले में पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि टेम और सुठालिया परियोजना में हजारों एकड़ जमीन पानी में डूबी हुई है। जबकि प्रभावित परिवारों के किसान को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस सिलसिले में दिग्विजय सिंह, सीएम शिवराज से मिलना चाहते थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us