भोपाल के चांदबड़ में ट्रांसफार्मर सेक्शन में लगी आग, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग घटनास्थल पर पहुंचे

भोपाल के चांदबड़ में बिजली कंपनी के ट्रांसफॉर्मर सेक्शन में बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे आग लग गई। नगर निगम के फतेहगढ़, छोला, गोविंदपुरा, पुल बोगदा फायर स्टेशन से 8 दमकलें मौके पर पहुंची हैं। आग पर सुबह 11.30 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने की वजह भी सामने नहीं आई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सेक्शन में करीब 100 ट्रांसफॉर्मर रखे हैं, जो आग की चपेट में आ सकते हैं। जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन बिजली कंपनी का खासा नुकसान हो गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us