Bhopal पुलिस ने 14 Lakh का गांजा किया बरामद, 8 लोगों को किया गिरफ्तार

  • आंध्रप्रदेश से लेकर आए थे 135 किलो गांजे की खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने 6 महिला और 2 पुरुष गांजा तस्करों को शहर में मादक पदार्थ खपान की फिराख्त में घूमते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आध्रप्रदेश, विशाखापट्टनम से गांजे की खेप लाकर शहर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 लाख रूपए कीमती गांजा बरामद किया है।

बुधवार रात क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के पास 6 महिलाएं और 2 पुरूष गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गौतम नगर निवासी 50 वर्षीय फूलोबाई कुचबंदिया, 32 वर्षीय नीतू कुचबंदिया, 35 वर्षीय सीमा कुचबंदिया, रिया कुचबंदिया, कविता कुचबंदिया, रानी कुचबंदिया, सीहोर निवासी अभिषेक मेसकर और मनीष मारन को गिरफ्तार किया है। आठों आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छुपाकर रखा था। पुलिस अब यह पूछताछ करने में जुट गई है कि वह इतनी बडी खेप किसको सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us