उज्जैन के कुंभ क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर VHP का एतराज

उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में बढ़ते निर्माण को देखकर विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से मिलकर सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन को निर्माण से बचाने का निवेदन किया है।

 विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री महेश तिवारी व बजरंगदल जिला संयोजक अंकित चौबे ने बताया कि सिंहस्थ महाकुंभ में करोड़ों आस्थावान मोक्षदायिनी क्षिप्रा में स्नान कर महाकाल का दर्शन पूजन करते हैं और साधु-संतों के पड़ाव पर पहुंच कर उनसे धर्म लाभ लेते हैं। इन पवित्र स्थानों पर अवैध निर्माण अतिक्रमण और कालोनियों की अधिकता से सिंहस्थ  मेला क्षेत्र में जगह नहीं बची है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में जगह की कमी एक विकराल रूप धारण कर सकती है, सिंहस्थ 2028 में साधु-संतों के पड़ाव व धार्मिक प्रकल्प की व्यवस्था करने में अत्याधिक जमीन की आवश्यकता पड़ेगी, ऐसे में तत्काल अवैध निर्माण अतिक्रमण और कॉलोनी को बनने से रोकने की पहल जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के माध्यम से जिला प्रशासन को करना चाहिए। यह मांग विश्व हिंदू परिषद द्वारा की जा रही है, जिस पर तत्काल निर्णय लेकर संगठन को अवगत कराएं

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us