झारखंड में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज- घोटालेबाज, बेईमान सरकार को भाजपा उखाड़ फैंकेगी

रांची- केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज झारखंड प्रवास पर हैं। इस दौरान शिवराज ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड में भ्रष्टाचार की अति है, अन्याय की पराकाष्ठा है। झारखंड को बर्बाद किया जा रहा है। झारखंड इतना अच्छा प्रदेश है, जल संपदा, वन संपदा, खनिज संपदा, इसको लूट कर अगर किसी ने बर्बाद किया है तो इस गठबंधन की सरकार ने किया है। सोरेन सरकार ने पिछले पांच सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं महिलाओं को भी चूल्हा खर्च देने का वादा था, लेकिन उन्हें भी चूल्हा खर्च नहीं मिला और अब चुनाव के नजदीक आते ही फिर से झूठी घोषणाएं की जा रही है।

महिलाओं को चूल्हा खर्च का वादा भी खोखला

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विधानसभा चुनाव के वक्त जेएमएम ने झारखंड की जनता से सैंकड़ों वादे किए थे। महिलाओं से भी कई वादे किए गए थे, लेकिन पिछले 5 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। सोरेन सरकार ने वादा किया था कि, महिलाओं को चूल्हा खर्च के लिए प्रति माह 2 हजार रूपए दिए जाएंगे। इस लिहाज से एक महिला को हर महीने 2000 रूपए मिलने थे, और इस हिसाब से साल में 24 हजार रूपए मिलने थे। वहीं पांच सालों में 1 लाख 20 हजार रूपए मिलने थे, लेकिन अब चुनाव आते ही महिलाओं को चूल्हा खर्च के नाम पर केवल 1 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महज़ 1 हजार रूपए देकर केवल वोटों के लिए जाल बिछाया जा रहा है।

बेईमान सरकार को उखाड़ फैंकेगी भाजपा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में सत्ताधारी दल के लोगों के पास से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्तिथि ऐसी है कि, कोई सुरक्षित नहीं है। रेत, बालू से लेकर खनिज तक डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन का पैसा पूरा बर्बाद कर दिया, प्रधानमंत्री जी ने हर घर जल के लिए पैसा भेजा था, लेकिन एक भी गाँव में पैसा नहीं पहुंचा। आखिर ये पैसा कहा गया..? पिछले 5 सालों में एक नौकरी नहीं दी और अब चुनाव के समय में युवाओं को सिपाही भर्ती के नाम पर 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा रहे हैं, युवाओं की जान जा रही है। इसलिए झारखंड को बचाना भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्य है। इस घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी और बेईमान सरकार को भारतीय जनता पार्टी उखाड़ कर फैंकेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us