नशे में जनता को कहने वाले क्या खुद वो नशे में- मुख्यमंत्री शिवराज

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विवादित बयान देने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुखरता के साथ उनके दिए बयान पर आपत्ति लेते हुए कहा कि अब कांग्रेस में बड़ा नेता बनने के लिए होड़ लगी हुई है और बड़ा कैसे बनें..? कोई विधानसभा में झूठ बोलता है, निलंबित हो जाता है। कोई विधानसभा में नियमावली फाड़ देता है, कोई दिव्यांग को मारकर बड़ा बनने की कोशिश करता है।

कोई तो ऐसे बयान देता है कि मध्य प्रदेश और देश में मुस्लिम की संख्या कम हो रही है। कमलनाथ जी को यह लगता है कि कहीं वह छोटे न रह जाएं इसलिए छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां सुभान अल्लाह।

वो खातेगांव में जाकर बयान देते हैं कि खातेगांव के मतदाता नशे में हैं, नशे में क्यों है..? बोले कि वह लगातार बीजेपी को जीता रहे हैं इसलिए नशे में है। क्या ये जनता का अपमान नहीं है..?

नशे में जनता को कहने वाले क्या खुद वो नशे में नहीं है..? जनता के प्रति यह इनकी सोच है। कांग्रेस की अंतर्कलह है और गुटबाजी में एक दूसरे को छोटा बनाने के लिए उटपटांग बयान देने का अभियान चला हुआ है। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us