कांग्रेस की कार्यकारणी थोड़ी सर्कर्स है- मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस की नई सूची जारी होने पर कहा कि ये कार्यकारणी थोड़ी सर्कर्स है,कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं ,जितने है सब पदाधिकारी बना दो, और अभी भी कह रहे हैं कि अंतिम नहीं है अभी भी और हैं। कांग्रेस पार्टी पिता पुत्र की पार्टी हो चुकी हैं।पॉलिटिकल अफेयर्स समिति में पिता पुत्र दोनों शामिल है,कहि मॉ – बेटा की तो कही पिता पुत्र की पार्टी चल रही हैं।

वही आज सीएम शिवराज सिंह चौहान और नितिन गड़करी निवाड़ी जिले में योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ओरछा पधार रहे है, 6 हजार 800 करोड़ की लागत से 550 किलोमीटर की 18 योजनाओं का लोकपर्ण किया का रहा है। पीने का पानी, सिचाई का पानी, केन बेतवा प्रोजेक्ट शुरू हुआ हैं। मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बह रही हैं।

निवाड़ी कार्यक्रम में आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का स्वागत गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा करेंगे। गड़करी माँ पीताम्बरा के दर्शन करेंगे तत्पश्चात कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us