मप्र भाजपा के ये दिग्गज करेंगे संभागीय बैठके, इन बैठकों में राष्ट्रीय नेतृत्व भी होगा शामिल

भोपाल- जैसे जैसे चुनावों की तारीखें नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे भाजपा अपनी सक्रियता बढ़ाती जा रही हैं, मप्र में भाजपा ने उतारी बड़े नेताओं की फौज संभाग में सक्रिय करके अपनी मंशा जाहिर कर दी हैं। बड़े नेताओं ने अलग-अलग संभागों में संभाला मोर्चा। केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना दौरे पर रहेंगे,जहां वो मुरैना जिले के दिमनी और अंबाह मे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ग्वालियर एवं चंबल संभाग की बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रतलाम ग्रामीण और सैलाना विधानसभा में कार्यकर्ता को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला के बिछिया विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इन सभी बैठकों। के माध्यम भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और एक्टिव करने में काम आएंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us