मिट्टी बचाने के लिए राज्य सरकार ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी- CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परम पूज्य सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मिट्टी बचाने के संदेश को प्रदेश के हर गांव और विकासखंड तक ले जाया जाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी। मिट्टी बचाने के लिए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा सेव सॉइल अभियान के अंतर्गत जनजागरण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। मिट्टी बचाने के लिए राज्य शासन और ईशा आउटरीच जो रोडमैप बनायेगे, उसे जन अभियान परिषद और ईशा आउटरीच मिलकर क्रियान्वित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईशा फाउंडेशन की संस्था ईशा आउटरीच और म.प्र. जनअभियान परिषद के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही। वहीं मुख्यमंत्री चौहान और परम पूज्य श्री सद्गुरु जग्गी वासुदेव की उपस्थिति में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। यह एम.ओ.यू. मिट्टी बचाने के लिए अभियान संचालित करने के संबंध में है। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार तथा ईशा आउटरीच के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us