मुख्यमंत्री ने कहा आचार्य श्री विद्यासागर दिखा रहे धर्म और मोक्ष का मार्ग।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक, अनूपपुर में आयोजित आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया पुरस्कार कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा आचार्य श्री विद्यासागर जी अद्भुत संत हैं। वे केवल जैन धर्म के नहीं, राष्ट्र के संत हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम अपने नेत्रों से उनके दर्शन कर पा रहे हैं।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं। जो सनातन भारतीय परंपरा है, उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और महावीर स्वामी जी ने जो राह दिखाई है, उस पर चलने के लिए जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं|

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us