मुख्यमंत्री ने दिया आशिर्वाद कहा जीवन में सुख समृद्धि और रिद्धि सिद्धि आए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय से सागर जिले के खुरई में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वीसी के माध्यम से सहभागिता की एवं वर-वधु को सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा सभी बेटा-बेटियों को बहुत शुभकामनाएं। भगवान से यही प्रार्थना कर रहा हूं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए।
हमने कोशिश की है कि बेटियों की जिंदगी में कोई कमी ना आए, इसलिए हमने लाड़ली लक्ष्मी और कन्या विवाह जैसी योजनाएं बनाईं। अब ये बहनें लाड़ली बहना योजना में भी शामिल हो जाएंगी,
बेटियों से कहना चाहता हूं कि हमने एक अद्भुत लाड़ली बहना योजना बनाई है।
लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना।
इस योजना के अंतर्गत विवाहित बहनें, जिनकी उम्र 23 साल हो गई है, उनके खाते में 10 जून से एक हजार रुपये डलना शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित सभी वर-वधु को मैं बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद देता हूं। भगवान से यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us