हिमाचल प्रदेश से चिंतपूर्णी माता के दर्शन कर लौट रहे एमपी के श्रद्धालुओं की बस पलटी

– हादसे में 11 लोग घायल, 2 की हालत बताई जा रही गंभीर

हिमाचल प्रदेश। मध्यप्रदेश के मंदसौर से हिमाचल प्रदेश के चिंतापूर्णी मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंदिर से दर्शन कर लौटते वक्त हिमाचल के ऊना में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, इनमें से 2 लोगों को गंभीर हालत के चलते ऊना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को मंदसौर से 34 श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर बस से निकले थे। शुक्रवार को यह लोग चिंतपूर्णी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस कुरुक्षेत्र की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही यह लोग अंब उपमंडल के मुबारिकपुर के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अंब अस्पताल में पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को मुख्य मार्ग से हटाया और रूट क्लियर करवाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us