अशोक गहलोत द्वारा मल्लिकार्जुन के लिए प्रचार करने पर नाराज हुए थरूर, बोले: इलेक्शन कमीशन करे कार्रवाई

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का खुले तौर पर विरोध शुरू कर दिया है। शशि थरूर ने आरोप लगाया है कि अशोक गहलोत ने सीएम रहते हुए नियम विरुद्ध तरीके से राजस्थान में मल्लिकार्जुन खडगे के पक्ष में प्रचार किया।

शुक्रवार को अपने पक्ष में वोट की अपील करने के लिए भोपाल आए शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा अशोक गहलोत ने राजस्थान का सीएम रहते हुए मल्लिकार्जुन खडगे के साथ प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री और चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरी मल्लिकार्जुन खडगे से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने इस चुनाव के बाद कांग्रेस का नेतृत्व सशक्त होने से आगामी चुनावों के लिए बेहतर तरीके से काम करने की बात कही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us